फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth should stay away from drugs and move forward in a positive direction: Dr. Madan

नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें युवा : डॉ. मदन

Sat, 03 Oct 2026 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and move forward in a positive direction: Dr. Madan
नगर निगम की ओर से आयोजित किया नशा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी ने पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से पीएम श्री मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने युवाओं की नशामुक्त समाज के निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। एसएचओ सदर सुनील कुमार ने नशीले पदार्थों के अवैध सेवन व तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों और दुष्परिणामों की जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एनआर ठाकुर ने नशे से प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों के लिए उपलब्ध परामर्श, सहायता और पुनर्वास सुविधाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनके विशेषज्ञों ने उत्तर दिए। अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed