{"_id":"60c642e68ebc3ed4684232ff","slug":"youth-should-adopt-horticulture-mahendra-singh-mandi-news-sml373514078","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी अपनाएं युवा : महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी अपनाएं युवा : महेंद्र सिंह
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बागवानी मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने रविवार को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें। गुणवत्ता से समझौता न करें।
गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवाओं से आह्वान किया कि वे बागवानी को अपनी आजीविका के रूप में चुनें।
कोरोना ने बहुत से युवाओं का रोजगार छीन लिया है। अब युवाओं के पास सुनहरा मौका है कि वे अपने स्वरोजगार के रूप में बागवानी को चुनें।
बागवानी विभाग किसानों को बगीचा लगाकर देगा, जमीन की चारदीवारी और सिंचाई योजना भी बनाकर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब लोग भी बागवानी प्रोजेक्ट से जुड़ रहे है और अपनी जमीनों में अमरूद, किन्नू, संतरा सहित नींबू प्रजाति के पौधे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि जयराम सरकार ने पहली बार निचले हिमाचल में बागवानी की ओर ध्यान दिया है। इससे प्रदेश सुदृढ़ और समृद्ध होकर उभरेगा।
0000