फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth killed, one injured in bike-car collision

Mandi News: बाइक-कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Mon, 03 Nov 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, one injured in bike-car collision
धंग्यारा गलु के पास थुनाड़ी गांव में पेश आया हादसा
विज्ञापन

....................
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल के धंग्यारा गलु के समीप थुनाड़ी गांव में सोमवार सुबह बाइक और कार की टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नागरिक अस्पताल गोहर में भर्ती करवाया है। मृतक की पहचान रवि कुमार (18) पुत्र मुरारी लाल निवासी मठयाना के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान मनोज कुमार (18) पुत्र देवमणि निवासी मुल्हास के रूप में हुई। रवि मनाली में किसी रेस्तरां में काम करता था और आजकल घर अवकाश पर आया था। घटना की सूचना मिलने पर गोहर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे बाइक पर सवार दो युवक रवि कुमार और मनोज कुमार किसी काम के चलते गोहर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बाइक धंग्यारा गलु के पास थुनाड़ी गांव पहुंची, अचानक सामने से आ रही एक कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, एसएचओ गोहर देवराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed