{"_id":"590b5f614f1c1b0646442a47","slug":"youth-flooded-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने के बाद ब्यास नदी में नहाने उतरा हरियाणा का युवक बह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेने के बाद ब्यास नदी में नहाने उतरा हरियाणा का युवक बह गया
मंडी
Updated Thu, 04 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मंडी के पांच मील के पास ब्यास नदी में बहे युवक की तलाश में जुटे पुलिस जवान व प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। दिल्ली से दोस्तों संग मनाली घूमने आया हरियाणा का एक युवक मंडी से सटे पांच मील के समीप ब्यास नदी में सेल्फी लेने के बाद नहाने के लिए गहरे पानी में उतर गया। इस दौरान ब्यास में पानी का बहाव तेज होने के चलते वह उसमें बह गया। हादसा वीरवार सवा चार बजे के करीब पेश आया। युवक के साथ उसके चार दोस्त भी थे। दोस्तों के मना करने के बावजूद युवक नदी में उतर गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, देरशाम तक चले सर्च ऑपरेशन में युवक का कोई पता नहीं चला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज छेत्री उर्फ जॉनी (20) पुत्र रामू निवासी सी-62 कचहरी रोड गोल चक्कर पानीपत हरियाणा ने अपने चार दोस्तों अहसान पुत्र आलम निवासी हाउस नंबर डब्ल्यूपी 593, दीपक पुत्र जगदीश हाउस नंबर डब्ल्यूपी 51, सन्नी पुत्र मिकलेश हाउस नंबर डब्ल्यूपी 435, रोहित पुत्र अशोक कुमार निवासी अशोक बिहार बजीरपुर दिल्ली को मनाली घूमने के लिए बुलाया। ये सभी दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। वीरवार सुबह पांच बजे पांचों युवक बद्दी से मनाली के लिए कार से रवाना हुए। दोपहर सवा चार बजे के करीब वह मंडी शहर से सटे पांच मील के पास पहुंचे। यहां पर युवकों ने ब्यास नदी में फोटो लेने के लिए कार को सड़क किनारे पार्क कर किया। जॉनी अपने सभी दोस्तों के साथ नदी किनारे गया और पानी में उतर कर सेल्फी लेने की बात कही। दोस्तों ने उसे पानी में उतरने से मना किया। लेकिन, वह नहीं माना। उसने कपड़े उतारे और नदी में पत्थरों के ऊपर सेल्फी ली।
इसके बाद वह नदी के बीचोंबीच नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। डीएसपी राजेश, एसडीएम सदर डा. मदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसएचओ सदर थाना सुुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की गई है। लेकिन, देरशाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला है। वीरवार देर शाम तक ऑपरेशन चला है। युवक की तलाश के लिए नंगल से गोताखोर बुलाए गए हैं। शुक्रवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। नदी में बहा युवक बद्दी के एक होटल में काम करता है।