फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   youth festival

युवा दिवस में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 19 Jan 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 19 Jan 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
youth festival

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य राज्य स्तरीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पद्म सिंह नेगी उपनिदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश ने किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

विज्ञापन


इस दौरान लोक गीत, वाद विवाद, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 104 प्रतिभागियों ने इन प्रतिस्पर्धाओं ने भाग लिया।  मुख्य अतिथि पद्म सिंह नेगी ने युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे निरंतर प्राप्त करने का प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इस समारोह का समापन उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता में अग्रणी रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संदीप कदम ने युवाओ को मन से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति को एकाग्रता बनाने की बात कही। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वेद उपाध्याय, सुरेश शर्मा युवा संयोजक, कुलदीप गुलेरिया एपीआरओ, कृष्णा ठाकुर, राजेश, हेमराज, जयश्री, दक्षिणा, सतेंद्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, प्रदीप वॉलीबाल प्रशिक्षक, हरीपाल हैंडबॅल प्रशिक्षक, कमलेश ठाकुर, पंकज, हितेश्वर, अनिल, भावना, माया तथा नीलम उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed