फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth dies after falling from pillar in four lane construction in Sundernagar, uproar of family members

सुंदरनगर में फोरलेन निर्माण में पिलर से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 07 Mar 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from pillar in four lane construction in Sundernagar, uproar of family members
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में फोरलेन निर्माण के दौरान पुल के लिए बन रहे पिलर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक देशराज (36) पुत्र बाबूराम गांव बुगलाहन डाकघर मल्यावर, जिला बिलासपुर का रहने वाला था। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे पेश आया। युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शव को भी उठाने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार संजीव धीमान, थाना प्रभारी अंकुश शर्मा और डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। सुंदरनगर प्रशासन और निर्माण कंपनी को मौके पर आने की मांग उठाई। करीब चार घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया। एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा और तहसीलदार सुंदरनगर हरीश शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन मृतक के परिवार के आश्रित चार लोगों (माता-पिता, पत्नी व दो छोटे बच्चों) के भविष्य को लेकर कंपनी से लिखित दस्तावेज देने पर अड़े रहे। मामला पेचीदा होते देख प्रशासन ने दखल दिया और मामले को सुलझाया। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपा गया। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कंपनी से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

000
इससे पहले भी हो चुकी है तीन वर्करों की मौत
निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी तीन वर्करों की मौत कंपनी की लापरवाही से हुई है। कहा कि कंपनी वर्करों से मनमर्जी से काम लेती है। उनको सुरक्षा के उपकरण भी नहीं दिए जाते हैं। बामटा जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने जिला परिषद की मीटिंग में वर्करों के सुरक्षा उपकरणों का मामला उठाया था, जब पहले मजदूरों की मौत हुई तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed