फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth danced to the song Nikki Jini Gojri sung by Ishant.

Mandi News: इशांत के गाए निक्की जिनी गोजरी गीत पर खूब झूमे युवा

Wed, 17 Jun 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth danced to the song Nikki Jini Gojri sung by Ishant.
क्यारा, कुलदीप और राखी के गीतों पर खूब मचा धमाल
विज्ञापन

नबाही मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के नबाही में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक नबाही देवी मेले की दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या मंगलवार को यादगार बन गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार इशांत भारद्वाज, क्यारा चौधरी और कुलदीप भारद्वाज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। कलाकारों ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
स्टार कलाकार इशांत भारद्वाज ने शिव वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘मणिमहेश चल चलिए’ से प्रस्तुति की शुरुआत की और इसके बाद अपने लोकप्रिय चंबयाली गीत ‘चली कुडमेट हो’, ‘शिवजी रा वासा’, ‘निक्की जिनी गोजरी’ सहित अन्य नॉन-स्टॉप नाटियों पर श्रोताओं को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

लोक गायिका क्यारा चौधरी ने ‘गली में मारे फेरे’, ‘तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनों रा’, ‘एक आधिया मंगाइजा रे’, ‘तेरे मेरे होंठों पे मीठे-मीठे गीत मितवा’ तथा ‘लच्छी-लच्छी लोक गलांदे’ जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडी जिले के युवा गायक कुलदीप भारद्वाज ने अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरते हुए ‘तेरे हवाले’, ‘तेरे बिना न गुजारा’, ‘केसरिया’, ‘चना मेरेया’, ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’, ‘सावन में लग गई आग’ तथा ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर’ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा बिलासपुर की लोक गायिका राखी गौतम ने ‘सैंयां’, ‘दिल्ली से मनाली’, ‘कजरा मोहब्बत वाला’ और ‘पतली कमर पे मटका’ सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं खंड विकास अधिकारी नीरज ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed