{"_id":"6ad9f1e1d8e21efcbc0f55c2","slug":"youth-danced-to-hill-songs-modeling-show-also-enthralled-the-audience-mandi-news-c-90-1-mnd1001-218723-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पहाड़ी गीतों पर झूमे युवा, मॉडलिंग शो ने भी बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पहाड़ी गीतों पर झूमे युवा, मॉडलिंग शो ने भी बांधा समां
विज्ञापन
फूड स्टॉल से मॉडलिंग शो तक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रूपेंद्र ठाकुर के पहाड़ी गीतों पर धमाल, वल्लभ कॉलेज में मैनेजमेंट इकोज 2.0 का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में बीबीए विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्सव ‘मैनेजमेंट इकोज’ का दूसरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पहाड़ी संगीत के नाम रहा। स्टार सिंगर रूपेंद्र ठाकुर के पहाड़ी गीतों ने खूब समां बांधा, जबकि मॉडलिंग शो, कथक और वेस्टर्न म्यूजिक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने फूड स्टॉल लगाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों की बिक्री की। इसके माध्यम से उन्होंने उद्यमशीलता, टीमवर्क और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, मॉडलिंग शो में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कथक और वेस्टर्न म्यूजिक की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण स्टार सिंगर रूपेंद्र ठाकुर रहे। उन्होंने ‘चंद्रा बड़ी चंद्रिए’, ‘घोरा भेजी दूध बेचती’, ‘बबली प्यारीए’ और ‘सो केरी मेरी बामणिए’ जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीत सुनाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीत ‘तेरे इश्क पगले’ ने भी खूब रंग जमाया।
बीबीए विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रवीण सोंखला के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव की थीम ‘हाई ऑन ड्रीम्स, नॉट ड्रग्स’ रखी गई। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना था। डॉ. सोंखला ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को भी निखारते हैं।