फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth Congress workers protested against the trade deal in Mandi, burnt the effigy of the PM.

Mandi News: ट्रेड डील के खिलाफ मंडी में गरजे युकां कार्यकर्ता, जलाया पीएम का पुतला

Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers protested against the trade deal in Mandi, burnt the effigy of the PM.
मंडी में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता। संवाद
पुतला दहन से पूर्व युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच हुई छीनाझपटी
विज्ञापन

शहर में रैली निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
प्रदर्शन कर पीएम मोदी पर लगाए अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव तले काम करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पीएम मोदी की ओर से अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड डील यानी व्यापारिक समझौते के विरोध में पूरे देशभर में कांग्रेस व अन्य दल केंद्र की सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। मंडी में वीरवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा इस ट्रेड डील का विरोध किया गया। जिला मुख्यालय में हुए इस प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला भी जलाया। पुतले को आग लगाने से पूर्व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी भी हुई।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर और निखिल ठाकुर ने पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम करने के आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी की ओर से की गई ट्रेड डील पूरी तरह से भारत विरोधी है।
विज्ञापन

युवा नेताओं ने कहा कि केंद्र की यह ट्रेड डील देश के किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य साथियों की हाल ही में की गई गिरफ्तारी के विरोध में भी युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने पर युवाओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र को दबाने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंडी में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता। संवाद

मंडी में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता। संवाद

मंडी में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता। संवाद

मंडी में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed