फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   youth congress protese for lack of ambulance facility in Ladbhadol Hospital

लडभड़ोल अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा न होने पर गरजी युकां

Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
youth congress protese for lack of ambulance facility in Ladbhadol Hospital
लडभड़ोल में एंबुलेंस सुविधा न होने पर प्रदर्शन करती युकां।
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील क्षेत्र लडभड़ोल में 108 एंबुलेंस सेवा न होने पर सोमवार को युवा कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता विवेक जसवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूखहड़ताल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिविल अस्पताल लडभड़ोल के परिसर में जागो सरकार जागो नारे लगाए।
विज्ञापन

युकां प्रवक्ता ने कहा कि 108 एंबुलेंस अगर 15 दिनों के भीतर लडभड़ोल अस्पताल को नहीं मिली तो सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति कड़ा रुख अपनाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देख अस्पताल में आने वाले मरीजों ने भी उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र अति शीघ्र लडभड़ोल अस्पताल में 108 एंबुलेंस तैनात करने की मांग उठाई। विवेक जसवाल ने कहा कि प्रदेश का यह पहला सिविल अस्पताल होगा, जहां पर न तो स्टाफ पूरा है और न ही विशेषज्ञ चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सुविधा भी नहीं है। अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा दिया लेकिन तीन साल से नाम तक बदला नहीं गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विमला चौहान, उपाध्यक्ष जिला मंडी कांग्रेस कमेटी राजेंद्र चौहान, कांग्रेस नेता प्रेमनाथ ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed