फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth Congress burns MP Kangana Ranaut's effigy.

Mandi News: युवा कांग्रेस ने जलाया सांसद कंगना रणौत का पुतला

Wed, 05 Aug 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress burns MP Kangana Ranaut's effigy.
मंडी में उपायुक्त कार्यलय के बाहर सांसद कंगना रनौत का पुतला जलाते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
हिमाचल में सांसद का घेराव करेगी युवा कांग्रेस : अग्निहोत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा सांसद कंगना रणौत का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद के बयान के खिलाफ रोष जताया।
इससे पहले गांधी भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी ज्योतिष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवाओं और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को लेकर सांसद कंगना रणौत की गटर छाप टिप्पणी के विरोध में रैली निकाली। रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

ज्योतिष ने कहा कि सांसद के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला प्रभारी अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि सांसद के हिमाचल आने पर युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से उनका घेराव करेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed