{"_id":"6ab57a317f63cbeb610f299a","slug":"youth-congress-burns-effigies-of-the-election-commission-and-the-chief-election-commissioner-mandi-news-c-90-1-mnd1021-214767-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युकां ने फूंका चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युकां ने फूंका चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, उठाए सवाल
कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जिला मंडी युवा कांग्रेस ने वीरवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुंदरनगर में भी चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों के प्रयास किए गए थे, जिसकी आधिकारिक शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में हिमाचल युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी ज्योतिष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर, सुंदरनगर अध्यक्ष हितेश शर्मा और बल्ह अध्यक्ष निशांत राव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगा।