फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Doors to AI courses for youth to open at SPU.

Mandi News: एसपीयू में खुलेंगे युवाओं के लिए एआई कोर्स के दरवाजे

Fri, 25 Sep 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Doors to AI courses for youth to open at SPU.
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बाहरी युवा भी ले सकेंगे दाखिला
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तेजी से बदलती दुनिया में कदम रखने के लिए मंडी और आसपास के युवाओं को अब घर के नजदीक ही आधुनिक तकनीकी शिक्षा का मंच मिलने जा रहा है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), मंडी जल्द ही एआई से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए शेष औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
खास बात यह होगी कि इन पाठ्यक्रमों का लाभ केवल विश्वविद्यालय में नियमित रूप से पढ़ रहे विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। अन्य युवा भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर एआई का प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। पाठ्यक्रम में एआई विकसित करने की तकनीक, इसके आधुनिक टूल और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग और लाभ के बारे में युवाओं को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा, बैंकिंग, उद्योग, प्रशासन और सूचना प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। एसपीयू के इस कदम से युवा पारंपरिक डिग्री के साथ नई तकनीकी दक्षताओं से भी जुड़ सकेंगे। इससे इन क्षेत्रों में बढ़ रही कुशल युवाओं की मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विश्वविद्यालय प्रशासन का फोकस युवाओं को बदलते समय की जरूरत के अनुरूप नए अवसर उपलब्ध करवाने पर है। एआई जैसी उभरती तकनीक में प्रशिक्षण युवाओं को कॅरिअर की नई दिशा तलाशने का अवसर देगा। इसके लिए टेंडर की औपचारिकता पूरी की जा रही है। -ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed