{"_id":"6ab57ae863db0f77e106d8ea","slug":"melodious-tunes-from-musical-instruments-and-the-jaleb-procession-made-the-khyod-fair-memorable-mandi-news-c-90-1-mnd1023-214724-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और जलेब ने ख्योड़ मेले को यादगार बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और जलेब ने ख्योड़ मेले को यादगार बनाया
विज्ञापन
ख्योड़ मेले के समापन अवसर पर मेला स्थल तक निकली जलेब में भाग लेते उपमुख्यमंत्री व अन्य। संवाद
बासा विश्राम गृह से मेला स्थल तक उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग और जलेब में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम ...कुछ ऐसे ही उत्सवी माहौल के बीच जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ का वीरवार को समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस ऐतिहासिक मेले का समापन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। समापन अवसर पर बासा विश्राम गृह से मेला स्थल तक अंतिम जलेब निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच निकली जलेब ने मेले के अंतिम दिन को यादगार बना दिया। उपमुख्यमंत्री के मेला स्थल पर पहुंचने पर ग्राम पंचायत बासा की ओर से प्रधान गायत्री देवी के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं, ब्लॉक युवा कांग्रेस की ओर से भी उन्हें बड़ा हार पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ख्योड़ नलवाड़ मेला केवल मनोरंजन और खरीदारी तक सीमित आयोजन नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के लोग एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं।