फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Young Woman Scientist Award to Dr. Swati of Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर की डॉ. स्वाति को युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार

Mon, 02 Sep 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Scientist Award to Dr. Swati of Jogindernagar
डॉ. स्वाति वर्मा नेशनल यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित- स्वयं
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर की वानिकी प्रोफेसर डॉ. स्वाती वर्मा को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित सीआईटीएएएस-2024 सम्मेलन में युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कृषि विज्ञान में उनकी अनुसंधान संबंधी उपलब्धियों के आधार पर पंजाब के बठिंडा में स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर से संबंध रखने वाली डॉ. स्वाति वर्मा ने बताया कि उन्हें अणुजैविकी (मॉलिक्यूलर बायोलॉजी) में 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने सेब में स्कैब रोग के कारण बनने वाले फंगस वंचुरिया इनाइक्वालिस के एक भारतीय आइसोलेट के ड्राफ्ट जीनोम के विश्लेषण पर 2017 तक हिमालयन जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर में शोध कार्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण शोध परिणाम हासिल किए, जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार के अवसरों में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि उनके अनुसंधान और नवाचारों से बागवानी और कृषि विज्ञान के प्रशिक्षुओं को इस क्षेत्र में नए अवसर तलाशने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed