{"_id":"61f96cb5f4d54147f00a06f0","slug":"young-man-died-due-to-falling-sundernagar-mandi-mandi-news-sml398303584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चराने गए युवक की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चराने गए युवक की खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र के नाऊड़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवक की जंगल में पशु चराते समय खाई में गिरने से मौत हो गई। जब युवक देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। इस दौरान उसे खाई में गिरे पाया गया।
युवक को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है। युवक की पहचान बलग पंचायत के नाऊड़ी गांव के तिलक राज के रूप में हुई है।
तिलक राज जेसीबी ऑपरेटर था। सोमवार को वह जंगल में पशु चराने गया था। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर, हादसे की सूचना मिलने पर विधायक राकेश जंवाल एसडीएम धर्मेश रामोत्रा के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने परिजनों से घटना पर शोक जताया। उन्होंने परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 50 हजार की राशि सौंपी। संवाद