फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Young man caught intoxicating in the forest, villagers burnt the log

Mandi News: जंगल में नशा करते पकड़े युवक, ग्रामीणों ने जला दिया चिट्टा

Mon, 10 Feb 2025 11:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:46 AM IST
विज्ञापन
Young man caught intoxicating in the forest, villagers burnt the log
नेरचौक/मंडी (मंडी)। उपमंडल बल्ह की पंचायतों में चिट्टा के विरुद्ध ग्रामीण लामबंद होने लगे हैं। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को पंचायत कुम्मी कठियाल के डोएडा जंगल में ग्रामीणों ने चिट्टा का सेवन कर रहे दो युवाओं को दबोच लिया। युवकों से चिट्टा भी बरामद किया, जिसे बाद में जला दिया।
विज्ञापन

चिट्टा की लत में फंसे युवक मौके पर ग्रामीणों से यह कहते नजर आए कि उन्होंने पांच हजार रुपये खर्च कर इसे खरीदा है। वे तस्कर नहीं हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों छोटू राम, अनिल कुमार, दीपक, दिनेश और सोनू आदि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक जंगल में नशा कर रहे हैं। सभी युवक एकजुट हुए और मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवक 20 से 22 साल के हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चिट्टा के किंगपिन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बाद में जो युवक पकड़े थे, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूरे गांव को पता है कि क्षेत्र में कौन चिट्टा की सप्लाई कर रहा है। बावजूद पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। ग्रामीण पुलिस का साथ देने के लिए तैयार हैं लेकिन क्षेत्र में किसी को भी चिट्टा की सप्लाई नहीं होने देंगे। बता दें कि क्षेत्र में एक सप्ताह में यह तीसरी वारदात है जब ग्रामीणों ने ही खुद नशे में संलिप्त युवाओं को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पुलिस को दें सूचना, उसके बाद करें कार्रवाई
ग्रामीणों की पहल अच्छी है। उन्हें जागरूक किया गया है लेकिन किसी भी युवक को पकड़ने से पहले उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस और ग्रामीणों के साझा प्रयास से ही चिट्टा का नशा करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकता है। पुलिस क्षेत्र में चिट्टा में संलिप्त युवकों को इससे बाहर लाने के लिए गंभीर है।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी

...
जो युवक पकड़े हैं, वे छातड़ू पंचायत ने पकड़े हैं। कुछ जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। वहां दो पार्टियों में युवक नशा करने के लिए पहुंचे थे। युवकों से जो चिट्टा मिला है, उसे जला दिया गया है। चिट्टा को लेकर पंचायत में अभियान चलाया है। बल्ह क्षेत्र में सेंटर ब्यूरो को भी सूचना देकर कुछ युवकों के फोन ट्रैक पर लगवा दिए हैं। पुलिस का सहयोग मिल रहा है, लेकिन जो पकड़े जा रहे हैं, उनसे मौके पर कुछ नहीं मिल रहा।

-दिनेश कुमार, प्रधान, कुम्मी पंचायत
....
चार दिन पहले भी नशे में बेसुध युवकों को पकड़ा था। युवक जब चिट्टा का सेवन कर बेसुध पड़े थे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव किया और गागल पुलिस को सूचना दी। युवकों के पास कुछ नहीं मिला लेकिन रेपर आदि पड़े थे। बाद में उनके अभिभावकों को थाना में बुलाया गया। उन्हें बच्चों पर नजर रखने की चेतावनी दी है। पंचायत में सभी वार्ड सदस्यों को चिट्टा में संलिप्त युवाओं पर नजर रखने को कहा गया है।
-सत्या देवी, प्रधान, छातड़ू पंचायत
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed