फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Young children in primary schools will learn through play.

Mandi News: प्राथमिक स्कूलों में खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे नौनिहाल

Sun, 27 Sep 2026 07:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Young children in primary schools will learn through play.
हमीरपुर। जिले के 406 प्राथमिक स्कूलों में नौनिहाल किताबों के साथ खेल-खेल में भी पढ़ाई करेंगे। समग्र शिक्षा के तहत छह शिक्षा खंडों में प्राथमिक स्कूलों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) किट आवंटित किए जाएंगे। प्री-प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों को इन किटों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों से सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

किटों का आवंटन समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को कक्षाओं में सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने में सुविधा मिलेगी। प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल तीन से छह वर्ष तक के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में प्रवेश से पूर्व भाषा कौशल में सुधार, अंक समझने, लिखने में निपुण बनाने के लिए किटों को बनाया गया है, जिससे बाल्यावस्था की शिक्षा को रोचक बनाया जा सके। वर्तमान में प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्या है ईसीसीई किट
ईसीसीई में खिलौनों के साथ रंगीन पुस्तकें, गणित से जुड़ी सामग्री, कला एवं शिल्प के उपकरण और विभिन्न खेल शामिल हैं। इनके माध्यम से बच्चों में भाषा कौशल, अंक ज्ञान, लिखने और बोलने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। गतिविधियों के जरिये बच्चों के शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह प्राथमिक पीएमश्री स्कूलों में तीन से छह वर्ष तक के विद्यार्थी ईसीसीई किट से पढ़ाई करेंगे। खेल-खेल में पढ़ाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किट तैयार की गई है। - नवीन कुमार, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं डीपीओ समग्र शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed