फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Yellow line installed in Indira Market, mandi

इंदिरा मार्केट में लगाई येलो लाइन

Sun, 27 Jun 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Yellow line installed in Indira Market, mandi
मंडी। नगर निगम मंडी ने इंदिरा मार्केट में रविवार को येलो लाइन लगा दी है। अब व्यापारियों को येलो लाइन के अंदर ही दुकान का सामान रखना होगा। अगर लाइन के बाहर किसी भी दुकानदार का सामान आया तो उसे नगर निगम जब्त कर लेगा। इसके साथ ही रविवार को इंदिरा मार्केट में बने सेफ्टिक टेंक से पानी भी निकाला गया ताकि साफ सफाई रखी जा सके।
विज्ञापन

काफी समय से इंदिरा मार्केट सहित शहर के बाजारों में व्यापारी दुकानों का सामान दुकान से बाहर तक फैला रहे हैं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके चलते नगर निगम ने व्यापारियों को बार-बार कहने के बावजूद सामान न हटाने के चलते ही यह फैसला लिया है और येलो लाइन लगाई है। अब येलो लाइन के भीतर ही सामान रखना होगा।
विज्ञापन

बाहर निकला तो फिर कार्रवाई की जाएगी। सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को इंदिरा मार्केट में येलो लाइन लगा दी है ताकि व्यापारी अपने अपने सामान को लाइन के अंदर ही सजाएं। आने जाने वालों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। यह लाइन अभी अन्य स्थानों पर भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शहर में दुकानों के बाहर येलो लाइन लगाई जा रही है ताकि व्यापारी लाइन के भीतर ही सामान रखें। अगर किसी का सामान लाइन के बाहर आया तो जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed