फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   x-ray machine malfunction in civil hospital gohar

नागरिक चिकित्सालय गोहर में लाखों की एक्सरे मशीन खराब

Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
x-ray machine malfunction in civil hospital gohar
नागरिक अस्पताल गोहर में लाखों खराब पड़ी एक्स रे मशीन। संवाद - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने वाले नागरिक चिकित्सालय गोहर में लाखों की एक्सरे मशीन एक माह से खराब है। ऐसे में अस्पताल में एक्सरे करवाने आ रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को मजबूरी में निजी क्लीनिकों में पैसे देकर सुविधा लेनी पड़ रही। उपमंडल मुख्यालय गोहर का यह एकमात्र अस्पताल है जहां एक्सरे मशीन है। अस्पताल प्रबंधन उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुका है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अस्पताल में रोजाना करीब 50 एक्सरे होते हैं। नागरिक चिकित्सालय गोहर के अधीन चैलचौक, गोहर, देवधार, स्यांज, नौंण, चच्योट, बासा, गणई, रेफल, किलिंग, शिलहनु, शाला, धीशती, जहल और आसपास की कई पंचायतों के लोग निर्भर है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भोला राम, चंद्रमणि, लुदर सिंह, भीम सिंह, गगन शर्मा, विकास, प्रवीण, धीरज गुप्ता, दास, ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि एक्सरे न होने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिक चिकित्सालय गोहर के प्रभारी डॉ. ललित गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को शिकायत कर दी है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है जल्द समस्या का हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed