फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   X-ray facility stopped working in Gohar Hospital for two weeks

Mandi News: गोहर अस्पताल में दो हफ्ते से एक्स-रे सुविधा ठप

Thu, 24 Jul 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Jul 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility stopped working in Gohar Hospital for two weeks
नागरिक चिकित्सालय गोहर का भवन।
गोहर (मंडी)। नागरिक अस्पताल गोहर में दो सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की 25–30 पंचायतों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन एक्स-रे जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

हड्डी, टीबी, छाती और सांस संबंधी बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को निजी क्लीनिकों या मंडी जैसे दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई मरीज जांच न करा पाने से उपचार अधूरा छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों मुरारी, पवन, चमन, धीरज, कपिल, देशराज, तिलकराज, पूनम, शशि और लेखराम का कहना है कि सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सेवा ठप होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों में भीड़ बढ़ने से न केवल मरीजों को अधिक शुल्क देना पड़ रहा है, बल्कि समय भी ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और मरीजों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बनाकर मशीन को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक एक्सरे सेवा बहाल नहीं होती तब तक अस्पताल की सुविधाएं अधूरी हैं।

तकनीकी खराबी जल्द होगी दूर: बीएमओ
बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जल्द ही इसे दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed