{"_id":"677ebf6f18fd8474fb0cd99e","slug":"x-ray-done-on-57-people-in-badidhar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144882-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बड़ीधार में 57 लोगों के किए एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बड़ीधार में 57 लोगों के किए एक्सरे
विज्ञापन
पधर स्वास्थ्य खंड के तहत बड़ीधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का एक्स रे करते हुए रेडियो
मंडी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को पधर स्वास्थ्य खंड के तहत बड़ीधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी पधर डाॅ. संजय महाजन ने की। बुधवार को बड़ीधार स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में करीब 60 लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 57 लोगों के मोबाइल एक्सरे मशीन से एक्सरे किए गए। डाॅ. संजय महाजन ने बताया कि पधर खंड में 25 जनवरी तक सात शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद
स्वयंसेवियों को बताए यातायात नियम
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस और स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब ने कार्यशाला का आगाज किया। बुधवार को मंडी-पठानकोट हाईवे पर यातायात समझने के लिए स्वयंसेवी खुद सड़क पर उतरे।
प्रधानाचार्य युधिष्ठर राणा, रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी राकेश राणा और शिवा फाउंडेशन के संस्थापक शिव कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस चौकी चौंतड़ा के आरक्षी देवेंद्र कुमार ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों को विस्तार से यातायात नियम बताए। संवाद