फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Written examination for jail warder recruitment will be held on 28th July

Mandi News: जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी

Mon, 22 Jul 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Written examination for jail warder recruitment will be held on 28th July
मंडी। हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग की ओर से भरे जा रहे जेल वार्डर के पदों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को मंडी कॉलेज में होगी। इसके लिए मंडी रेंज के अभ्यर्थी 23 जुलाई के बाद विभागीय वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला कारागार मंडी के उपाधीक्षक जेल ओम प्रकाश ने बताया कि जेल वार्डर के पदों की शारीरिक परीक्षा 17 जनवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान में हुई थी। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को मंडी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। मंडी रेंज के तहत आने वाले मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के अभ्यर्थी इसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को दो घंटे पूर्व यानी 10 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, वायरलेस डिवाइस, ब्लूटूथ डिवाइस और इयरफोन इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2628852 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed