फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workshop on eco-friendly pine craft items started at Vallabh College

Mandi News: वल्लभ कॉलेज में ईको-फ्रेंडली पाइन क्राफ्ट आइटम्स पर कार्यशाला शुरू

Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Workshop on eco-friendly pine craft items started at Vallabh College
वल्लभ कालेज में आयोजित कार्यशाल में मौजूद छात्राएं। संवाद
मंडी। वल्लभ डिग्री कॉलेज में ईको-फ्रेंडली पाइन क्राफ्ट आइटम्स एवं कृत्रिम फूल निर्माण पर आधारित पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और ग्रामीण महिलाओं के बीच स्थायी आजीविका, कौशल विकास और पर्यावरण-संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को कॉलेज प्राचार्य
प्रो. संजीव कुमार ने किया। कार्यशाला वनस्पति शास्त्र विभाग की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। इसका मकसद वनाग्नि के जोखिम को संसाधन में बदलना और वेस्ट टू वेल्थ जैसे नवाचारों को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में 35 विद्यार्थी बॉटनी मेजर, 10 वाणिज्य विभाग और उन्नत भारत अभियान से जुड़े गांव धरयाणा, लरवाहन, सडयाना और थौंठ की पांच ग्रामीण महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि कौशल आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारते हैं और उन्हें नशे और मोबाइल की लत जैसी विनाशकारी आदतों से दूर रखते हैं। कार्यशाला के दौरान वाणिज्य विभाग के प्रो. अनुज कुमार, संतोष कुमार, वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रो. तारा देवी सेन, प्रो. दीपाली अशोक, श्रीमती नीतू पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed