फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers should strengthen the organization up to the booth level: Baldev

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करें कार्यकर्ता : बलदेव

Mon, 03 Nov 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the organization up to the booth level: Baldev
भाजपा मंडी जिला प्रभारी ने ली नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा मंडी जिला की बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी बलदेव भंडारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडी जिले में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ और धोखे की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री की छवि आज हिमाचल प्रदेश में एक झूठे मुख्यमंत्री के रूप में बन चुकी है। इससे प्रदेश की साख पूरे देश में खराब हो रही है। भंडारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार दिशाहीन हो चुकी है और अब पंचायत चुनावों से भी भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और आने वाले समय में जनता कांग्रेस को उसके झूठ और असफलताओं का जवाब देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव प्रियंता, प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर, जिला महामंत्री कर्ण कौंडल, मांचली ठाकुर, नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed