फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Work on traffic management will be done on priority: Verma

यातायात प्रबंधन पर प्राथमिकता से होगा काम: वर्मा

Sat, 03 Feb 2024 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Work on traffic management will be done on priority: Verma
मंडी। 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी साक्षी वर्मा ने मंडी में बतौर एसपी पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी और स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद साक्षी वर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं और जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता को जाहिर किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मुख्य तौर पर तीन बिंदुओं पर फोकस रहेगा। इनमें ड्रग के खिलाफ सख्ती से काम करना और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर त्वरित कार्रवाई शामिल रहेगी। इसके अलावा यातायात प्रबंधन को पुख्ता बनाने पर जोर रहेगा। कहा कि वह बतौर एसपी कुल्लू काम कर चुकीं हैं। ऐसे में वह कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को पेश आने वाली जाम की स्थिति से भलीभांति परिचित हैं। इसीलिए टूरिस्ट सीजन के साथ सामान्य दिनों के लिए पुख्ता यातायात प्रबंधन बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा जनता और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग से मिले फीडबैक के अनुसार कार्य होगा। कहा कि कार्यालय में उपलब्ध होने पर उनसे मिलने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं है। जब भी वह कार्यालय में उपलब्ध हैं तो कोई भी उनसे मिल सकता है। शिकायत हो या कोई सुझाव, सीधे उन्हें आकर दे सकता है। साक्षी वर्मा अपनी कार्यप्रणाली के चलते चर्चित पुलिस अधिकारियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed