फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woolly aphid insect attack in apple orchards of Kamrughati

Mandi News: कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट का हमला

Sat, 02 Nov 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 Nov 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
Woolly aphid insect attack in apple orchards of Kamrughati
कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से प्रभावित सेब पौधे। संवाद
गोहर (मंडी)। कमरूघाटी के सेब बगीचों में सर्दी की शुरुआत होते ही वूली एफिड कीट ने धावा बोल दिया है। यह रूई के आकार का कीट हवा के झोंकों से एक बगीचे से दूसरे बगीचे में तेजी से फैल रहा है। इससे बागवान चिंतित हो गए हैं। इस कीट ने पेड़ के तने और टहनियों पर घर बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सेब पौधों के स्पर (बीम) को नष्ट करना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरोआ, सजीहन्नी, बाढू, कुटाची, फंग्यार, खनेबरु, रजोट सहित आसपास के बगीचों में वूली एफिड के हमले से बागवान परेशान हैं। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने बागवानों को सलाह दी है कि वे वूली एफिड कीट को नष्ट करने के लिए निकटवर्ती बागवानी प्रसार केंद्र जाकर कीटनाशक दवा लेकर तुरंत छिड़काव करें।
विज्ञापन

घाटी के बागवानों अक्षत शर्मा, चंद्रमणी, पवन, हेमराज, लाभ सिंह, यशवंत, वेद प्रकाश, दिन नाथ, देवेंद्र कुमार, लाला राम, बीआर मस्ताना, गंगवीर, इंद्र सिंह और प्रकाश चंद ने बताया कि उनके बगीचों में वूली एफिड कीट ने कोहराम मचा दिया है। बता दें कि जिला मंडी में हर साल 35 लाख सेब पेटियों का कारोबार होता है। ऐसे में वूली एफिड कीट के हमले से सेब के पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे बागवानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानों को सलाह दी गई है कि वे बगीचों में इयरविग्स, होवरफ्लाई, लेसविंग्स और लेडीबर्ड्स को प्रोत्साहित करें, क्योंकि ये वूली एफिड कीट को खा जाते हैं। इसके अलावा, पौधों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें सही पोषक तत्व प्रदान करें और नमी का उचित स्तर सुनिश्चित करें। पौधों के उन हिस्सों को हटा दें जो हनीड्यू या कालिख के सांचे में लिपटे हुए हैं, ताकि सूर्य की रोशनी अधिकतम मिल सके।

मंडी जिला में अकेले 35 लाख सेब पेटी सेब का हर साल कारोबार होता है। मंडी जिला का सेब सबसे पहले मंडियों में पहुंचता है। सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से बागवानों की नींद उड़ गई है। वूली एफिड कीट के हमले से सेब पौधों को नुकसान पहुंचता है।

कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से प्रभावित सेब पौधे। संवाद

कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से प्रभावित सेब पौधे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed