फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   wood caught in Sanarli-Khanukhali forest beat karsog

सनारली-खनुखली वन बीट में पकड़ी सवा लाख की लकड़ी

Sat, 05 Jun 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
wood caught in Sanarli-Khanukhali forest beat karsog
करसोग में वाहन से बरामद लकड़ी। - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में वन विभाग की टीम ने सनारली-खनुखली वन बीट में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा है। टीम ने शुक्रवार देररात अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सनारली- खनुखली वन बीट में वन कर्मियों ने शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। विभाग की टीम को देखकर पिकअप में सवार दो लोगों ने भागने की कोशिश की। विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई और गाड़ी से देवदार के 19 स्लीपर बरामद किए। दोनों को धर लिया। इस बारे विभागीय उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में लेकर चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पकड़ी हुई लकड़ी और वाहन को वन विभाग के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में किया गया है। वन विभाग की टीम में वनरक्षक उत्तम चंद, रमेश कुमार और विक्रांत शामिल रहे। डीएफओ करसोग वासु डोगर ने कहा कि वन विभाग की टीम ने देर रात देवदार के 19 स्लीपर पकड़े हैं। पकड़ी गई लकड़ी की बाजार में कीमत 119000 रुपये आंकी गई है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed