फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women's group sits on hunger strike alongside former Municipal Council President.

Mandi News: नप की पूर्व अध्यक्ष के साथ भूख हड़ताल पर बैठी नारी शक्ति

Tue, 25 Aug 2026 04:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
Women's group sits on hunger strike alongside former Municipal Council President.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। केंद्रीय आयुष विभाग के उत्तर भारत के सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन में शिफ्ट करने में गहराए विवाद पर रामलीला मैदान में 20 अगस्त से जारी क्रमिक अनशन के 5वें दिन जिला परिषद सदस्य शिवानी, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति सहित खेल प्रशिक्षक रीता सहित नारी शक्ति ने भी सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बैजनाथ, हरियाणा और मंडी जिले के किसानों ने भी संस्थान को सोलन शिफ्ट करने पर रोष जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी की। स्थानीय व्यापार मंडल और रोटरी क्लब के अलावा हिम आंचल पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को गलत ठहराते हुए पुनर्विचार की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन पर केंद्रीय आयुष विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते नौ सालों से संचालित आरसीएफसी केंद्र ने सात राज्यों के दस हजार किसानों को औषधीय पौधों की खेती से आर्थिक तौर पर मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल रूप सिंह ने कहा कि आयुष विभाग के इस संस्थान को किसी भी सूरत में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मौजूद रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव रूपेश सैन, अंजना ठाकुर, पूजा ठाकुर, रमन बहल, प्रदीप शर्मा ने केंद्रीय आयुष विभाग से अपने निर्णय में पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed