फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drug de-addiction awareness camps will be organized in schools and colleges.

Mandi News: स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे नशा मुक्ति जागरूकता कैंप

Sun, 04 Oct 2026 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction awareness camps will be organized in schools and colleges.
60 कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, अभिभावकों को भी अभियान से जोड़ने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। युवाओं में बढ़ते नशे के चलन को रोकने के लिए हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति जिले में संयुक्त अभियान चलाएंगी। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। अभियान के लिए स्रोत व्यक्तियों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण 3 और 4 अक्तूबर को साक्षरता भवन, सौली खड्ड में हुआ। इसमें मंडी, कुल्लू और हमीरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के करीब 60 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रो. वीना राठौर ने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच संवाद की कमी भी नशे की ओर बढ़ने का एक कारण है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और खैनी को हल्का नशा मानने से आगाह किया। उन्होंने इनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभाव बताए। जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए परिवार और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने बच्चों से दोस्ताना संवाद, जीवन कौशल और नशे को ‘न’ कहना सिखाने पर जोर दिया। स्कूलों में खेल, योग, तनाव प्रबंधन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की भी बात कही गई। महासचिव भीम सिंह ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed