फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women performed bhajan kirtan in eleventh Rudra temple

Mandi News: एकादश रूद्र मंदिर में महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

Tue, 23 Jul 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Women performed bhajan kirtan in eleventh Rudra temple
बाबा भूनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक के लिए कतारों में खड़े रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सावन माह के चलते मंगलवार को छोटी काशी मंडी स्थित बाबा भूतनाथ और एकादश रूद्र सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान जगह-जगह अन्न और खीर के भंडारे भी लगाए गए। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सावन मास भगवान शिव का प्रिय मास माना गया है। इस मास में माता पार्वती की ओर से भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 14 सोमवार का व्रत और तप किया था। मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष का पान करने से भगवान शिव का कंठ नीला पड़ जाने पर विष की जलन को कम करने के लिए देवताओं की ओर से बारिश की गई थी। इस कारण भी सावन मास की मान्यता मानी जाती है। वहीं, एकादश रूद्र मंदिर में सभी मंगलवार को स्थानीय महिलाओं की ओर से सुंदरकांड पाठ कर भजन कीर्तन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed