{"_id":"65a57553161a055ce709251c","slug":"women-kept-waiting-for-doctor-in-gynecology-opd-later-returned-disappointed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-17152-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गायनी ओपीडी में डॉक्टर की राह देखती रहीं महिलाएं, बाद में मायूस होकर लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गायनी ओपीडी में डॉक्टर की राह देखती रहीं महिलाएं, बाद में मायूस होकर लौटीं
विज्ञापन
अस्पताल जोगिन्द्रनगर में सोमवार को दोपहर 12 बजे तक बंद पड़ी गायनी ओपीडी। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की गायनी ओपीडी में सोमवार दोपहर 12 बजे तक महिलाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की राह देखती रहीं, लेकिन चिकित्सक के न पहुंचने पर निराश होकर लौट आईं। अस्पताल में सप्ताह के पहले दिन करीब 300 मरीजों का पंजीकरण पर्ची कक्ष में हुआ। इनमें 80 से अधिक महिलाएं थीं।उपमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो गायनी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद भी गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को स्थानीय अस्पताल की शिशु ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाया। अस्पताल की सामान्य ओपीडी 106 में भी 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
उधर, अस्पताल के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सोमवार को अस्पताल की जिन ओपीडी में चिकित्सक मौजूद नहीं थे, उसकी जानकारी कार्यालय से मांगी गई है। मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए वे कृतसंकल्प हैं।
बॉक्स
एक्सरे और टेस्ट करवाने के लिए छूटे पसीने
सप्ताह के पहले दिन नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर के एक्सरे कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही। करीब 80 मरीजों के एक्स-रे हुए। अस्पताल की सरकारी और निजी प्रयोगशाला में भी टेस्ट करवाने को लेकर कतारें लगी रहीं।