{"_id":"62aa1b673c08fc0cae05e58c","slug":"women-iti-mandi-first-in-one-act-play-and-mime-mandi-news-sml4122414185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईटीआई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रथम सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आईटीआई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रथम सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन
मंडी वूमेन आईटीआई में महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखती खिल?
- फोटो : Mandi
मंडी। महिला आईटीआई में मंडी में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के संध्याकालीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मेजबान महिला आईटीआई मंडी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए माइम और वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर ने भी एकल गीत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर सुंदरनगर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता की पहली सांस्कृ तिक संध्या में राजकीय आईटीआई मंडी ए ग्रेड के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जबकि राजकीय आईटीआई कोटली के प्रधानाचार्य राकेश कपूर और महिला आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य ई. राकेश कुमार भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज हुआ। इसमें माइम एवं वन एक्ट प्ले के अलावा एकल गीत स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें निर्णायक की भूमिका मशहूर तबला वादक राजा जरनैल सिंह, लोक गायिका कृष्णा ठाकुर एवं साहित्यकार मुरारी शर्मा ने निभाई। वन एक्ट प्ले और माइम में महिला आईटीआई मंडी प्रथम, राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर दूसरे और राजकीय आईटीआई मंडी ग्रेड ए तीसरे स्थान पर रही। वहीं, एकल गीत में राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर प्रथम, महिला आईटीआई मंडी दूसरे और राजकीय आईटीआई बगस्याड तीसरे स्थान पर रही। मेजबान महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. राकेश कुमार ने बताया कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में समूहगान एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी।