फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women forest friends playing with fire to save precious forest wealth

Mandi News: बहुमूल्य वन संपदा को बचाने के लिए आग से खेल रहीं महिला वन मित्र

Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women forest friends playing with fire to save precious forest wealth
26 हजार हेक्टेयर वन भूमि को आग से बचाने के लिए 56 बीटों में महिला वन रक्षक तैनात
विज्ञापन


स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में निभा रहीं अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर वन मंडल की 26 हजार हेक्टेयर भूमि को फायर सीजन में आग की घटनाओं से बचाने के लिए 56 बीटों में महिला वन रक्षक 24 घंटे तैनात हैं। महिला वन मित्र न केवल वन विभाग के स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को निभा रही हैं, बल्कि कार्यालयी कामकाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। फायर सीजन में दुर्गम क्षेत्रों के जंगलों में तैनाती के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं।
एसीएफ अश्वनी कुमार ने बताया कि वन परिक्षेत्र लडभड़ोल, उरला, टिक्कन, कमलाह, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर में आग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वन विभाग की 200 से अधिक कर्मियों की टास्क फोर्स फील्ड में तैनात है। इनमें महिला वन मित्र और वन रक्षक 24 घंटे जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 6 रेंज अधिकारी, 18 ब्लॉक अधिकारी, महिला मंडल और फायर वॉचर भी बहुमूल्य वन संपदा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जोगिंद्रनगर में इस वर्ष आग की लगभग 40 घटनाओं में करीब 200 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

डीएफओ वन मंडल जोगिंद्रनगर अश्वनी शर्मा का कहना है कि बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाने के लिए महिला वन रक्षक और महिला वन मित्र 24 घंटे सेवाओं में तैनात हैं। इसके अलावा 6 रेंज अधिकारी, 18 ब्लॉक अधिकारी, फायर वॉचर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और युवक मंडल भी जंगलों को आग से सुरक्षित रखने में वन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed