फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women entrepreneurs will undergo training in online business.

Mandi News: ऑनलाइन कारोबार का प्रशिक्षण लेंगी महिला उद्यमी

Fri, 25 Sep 2026 05:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurs will undergo training in online business.
हमीरपुर। जिले की महिला उद्यमियों को ऑनलाइन कारोबार से जोड़ने के लिए खंड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) उद्योग विभाग के सहयोग से यह प्रशिक्षण करवाएगा। इसमें महिलाओं को अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, बाजार तक पहुंच बनाने और कारोबार को बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान महिला उद्यमियों को ऑनलाइन कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों को व्यवहार में अपनाने और कारोबार में उनका उपयोग करने के लिए भी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिला उद्यमियों के समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें यह देखा जाएगा कि प्रशिक्षण में सीखी गई जानकारी को वे अपने कारोबार में किस तरह उपयोग कर रही हैं। ऑनलाइन कारोबार शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इससे प्रशिक्षण के व्यावहारिक लाभ और कारोबार की प्रगति की समीक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला उद्यमियों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे उन्हें कारोबार संचालित करने में सहायता मिल सके। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक और जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed