फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women demonstrated against smart meter in Samaila

Mandi News: समैला में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ कियाा प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated against smart meter in Samaila
बलद्वाड़ा (मंडी)। प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध के बीच तहसील बलद्वाड़ा की पंचायत समैला में भी विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को समैला की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में समैला बाजार में रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

रैली के दौरान महिलाओं ने बंद करो, बंद करो, स्मार्ट मीटर बंद करो के नारे लगाए। कहा कि जब पहले से ही बिजली के मीटर लगे हुए हैं, तो स्मार्ट मीटर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। महिलाओं का कहना था कि वे किसी भी हालत में अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगी। पारगी महिला मंडल की प्रधान सुशील कुमारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाएं हैं, जिन्हें दूर किए बिना इन्हें जबरन लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बिना इस प्रकार के फैसले थोपे नहीं जाने चाहिए।
विज्ञापन

विरोध रैली में महिला मंडल की पूर्व वार्ड सदस्य रोशनी देवी, वार्ड सदस्य मीना देवी सहित पारगी महिला मंडल की अन्य सदस्य और समैला पंचायत की कई महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में विरोध और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed