फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women club celivrate charity mela

आर्ट ऑफ लिविंग वूमेन क्लब लगाएगा चैरिटी मेला

Thu, 03 Nov 2016 10:09 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 03 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
women club celivrate charity mela
सुंदरनगर में आर्ट ऑफ लिविंग के वूमेन वेलफेयर क्लब की सदस्य मेले की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। आर्ट ऑफ लिविंग का वूमेन वेलफेयर क्लब महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को लेकर समाज में बेहतर कार्य करते हुए एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। वूमेन वेलफेयर क्लब के गठन को एक साल पूरा होने पर क्लब की ओर से जवाहर पार्क में रविवार 6 नवंबर को विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग वूमेन क्लब की अध्यक्ष वंदना ढिंगरा ने बताया कि मेले का शुभारंभ एसडीएम राजीव कुमार करेंगे। इससे पूर्व सुबह आठ बजे अस्पताल चौक से वॉक फॉर पीस एसडीएम राजीव कुमार के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर 11 बजे जवाहर पार्क में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में बच्चों की 0 से 1 वर्ष, 1 से 2 वर्ष तथा 2 से 3 वर्ष की श्रेणियों को लेकर बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल, फन गेम्ज का आयोजन, तंबोला, चॉकलेट बनाने का लाइव डेमो के अलावा विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले से होने वाली आमदनी को वूमेन क्लब चैरिटी पर खर्च की जाएगी। इस अवसर पर क्लब सदस्य रितू खरबंदा, परजीत खरबंदा, नरेंद्र साबा, आरडी साबा, हरनीत खरबंदा, मंजू भारद्वाज, अर्चना शर्मा, खेमलता शर्मा और दिनेश शर्मा सहित अनेक क्लब की महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed