फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women changed the map of the road in karsog area

गैंती, बेलचा उठाकर महिलाओं ने सड़क का बदल दिया नक्शा

Sun, 13 Jun 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women changed the map of the road in karsog area
करसोग (मंडी)। उपमंडल की महिलाओं ने पहाड़ जैसी हिम्मत दिखाकर बारिश में खराब हुई सड़क की तस्वीर ही बदल दी। प्रशासन पर निर्भरता छोड़ महिलाओं ने गैंती और बेलचा उठाकर तीन किलोमीटर सड़क को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन

मतेहल महिला मंडल के सदस्यों ने रविवार को मतेहल से दोगरी सड़क की मरम्मत की। करीब तीन किलोमीटर सड़क को साफ कर उसका नक्शा ही बदल दिया। ग्राम पंचायत मतेहल के प्रधान दीवान चंद शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने मतेहल से दोगरी सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

उपमंडल में 11 जून की आधी रात मौसम ने कहर बरपाया था। मूसलाधार बारिश से मतेहल से दोगरी सड़क बह गई थी। ग्रामीणों ने ही इस संपर्क मार्ग को अपने पैसे से निकाला है। सड़क की हालत ऐसी थी कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। मौसम खुलते ही महिलाओं में हाथों में औजार उठाकर एक ही दिन में सड़क का नक्शा बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अनूठी पहल के लिए ग्रामीणों ने महिलाओं की पीठ थपथपाई है। इस अभियान में मतेहल महिला मंडल की संगीता देवी, अर्चना, शीला, हेमलता और बुद्धि देवी सहित सभी सदस्य शामिल रहे। मतेहल महिला मंडल की प्रधान तरुणा ने बताया कि महिलाओं ने ग्राम पंचायत मतेहल के प्रधान की अगुवाई में मतेहल से दोगरी संपर्क मार्ग को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed