फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women againest wine shop

हरडगलू में शराब ठेके के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 11 May 2017 10:28 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 11 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
women againest wine shop
पधर उपमंडल के हरड़गलू में शराब के ठेके का विरोध करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पधर (मंडी)। कुन्नू पंचायत की महिलाओं ने हरडगलू में खुले शराब ठेके के विरोध को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। ठेके के बाहर प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने पांच दिन के भीतर ठेका कहीं अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन को चेताया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि शराब का ठेका ऐसी जगह खोल दिया है जहां से खेल मैदान, डिग्री कालेज बिल्कुल नजदीक है। इसी मार्ग से सैकड़ों कालेज छात्र-छात्राओं का आना जाना है। जबकि, क्रिकेट का मैदान महज 50 मीटर दूरी पर स्थित है। शराब का ठेका खुलने से इन सबको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने विरोध को नजरअंदाज किया तो महिला मंडल किसी भी हद तक जा सकते हैं। पांच दिन के अंदर शराब ठेका नहीं हटाया तो उग्र आंदोलन कर उपमंडल मुख्यालय पधर में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बीडीसी सदस्य मीना देवी, कुन्नू पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान हरदेव सिंह और वार्ड सदस्यों की अगुवाई में प्रदर्शन किया। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा महिला मंडलों की महिलाओं ने मिलकर हरडगलू में खुले ठेके के बाहर धरना देकर ठेके को तुरंत हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ प्रस्ताव फिर भी खुला ठेका
प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि कुन्नू पंचायत की आमसभा में नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। बावजूद इसके पंचायत में शराब ठेका खुला है। उन्होंने जिला प्रशासन से शराब ठेके को हरडगलू से तुरंत हटाने की गुहार लगाई। महिला मंडल मोहड़धार की प्रधान नीलम राणा, चेली की सुनीता देवी, कुन्नू की रमा, साहल की सुनीता, सिह की विद्या ने दो टूक कहा कि पंचायत में शराब का ठेका नहीं खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed