फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman's health deteriorates after consuming poisonous substance, husband accused of harassment

Mandi News: जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत, पति पर प्रताड़ना के आरोप

Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorates after consuming poisonous substance, husband accused of harassment
शादी के बाद से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के रोहांडा में एक महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में यदविंदर निवासी गांव जाहडू तहसील सुंदरनगर ने बताया कि उनकी पुत्री नेहा की शादी 9 फरवरी को नील कमल, निवासी गांव फंगवास, के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में पहले भी थाना बीएसएल कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर आरोपी ने समझौता कर लिया था, लेकिन प्रताड़ना बाद में भी जारी रही। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार को पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। डीएसपी सुंदरनगर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed