फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman feared to have died of jaundice, AIIMS seeks health records

Mandi News: महिला की पीलिया से मौत की आशंका, एम्स से स्वास्थ्य रिकॉर्ड मांगा

Thu, 18 Dec 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 18 Dec 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
Woman feared to have died of jaundice, AIIMS seeks health records
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र के धार जोल निवासी 22 वर्षीय महिला अनुष्का शर्मा की एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति के अनुसार महिला पीलिया से ग्रस्त थी। महिला की पीलिया से मौत की आशंका से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग इस संबंध में जांच पड़ताल कर रहा है। इसके लिए एम्स से स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड तलब किया गया है। जिला व ब्लॉक से टीमें भेजी गई हैं। क्षेत्र में पीलिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पति संतोष कुमार ने बताया कि लगभग तीन हफ्ते पहले अनुष्का की तबीयत बिगड़ी। उनकी सास ने अनुष्का को मायके में ले जाकर भोरंज उपमंडल के बस्सी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था मगर जब वहां ठीक नहीं हुई तो उसे एम्स बिलासपुर भेज दिया गया लेकिन करीब चार दिन पहले एम्स में अनुष्का ने दम तोड़ दिया। संतोष कुमार ने बताया कि डॉक्टरों के कथनानुसार उसकी पत्नी अनुष्का शर्मा को पीलिया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन्क्यूबेशन टाइम पीरियड के तहत दिसंबर महीने तक यह मरीज सामने आ सकते हैं। क्योंकि सबसे पहले 19 नवंबर को मरीज सामने आए थे। दूषित जल पीने के बाद इसके लक्षण काफी दिनों बाद सामने दिखाई देते हैं। अधिकतर पीलिया से पीड़ित मरीज बरच्छवाड़ क्षेत्र व बरच्छवाड़ स्थित सरकाघाट कॉलेज से ही सामने आ रहे हैं। दूषित जल का सेवन ही पीलिया का कारण माना गया है। हालांकि विभाग अभी यही मान रहा है कि अभी सामने आ रहे मरीजों ने 19 नवंबर या इससे पहले ही इस तरह के जल का सेवन किया होगा और अब लक्षण सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरकाघाट कॉलेज प्राचार्य आरआर कौंडल ने बताया कि पानी की टंकियां और स्रोत साफ करवा दिए हैं। पेयजल सैंपल भी सभी ठीक हैं जबकि जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि सैंपल सभी पास पाए गए हैं। क्लोरीन लगातार हो रही है।
उधर, सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जिला के स्वास्थ्य संस्थान में महिला उपचाराधीन नहीं थी। एम्स से भी रिकॉर्ड मांगा गया है। सरकाघाट में टीमें भेजी गई हैं। विभाग निगरानी कर रहा है। दिसंबर महीने में अब तक कुल 30 पीलिया से पीड़ित मरीज सामने आ चुके हैं। सरकाघाट अस्पताल में 20 पीलिया से पीड़ित मरीजों का उपचार जारी है।

पिछले कुछ दिनों में कुल 20 पीलिया से ग्रस्त मरीज सरकाघाट अस्पताल पहुंचे हैं जबकि एक नया पीलिया पीड़ित मरीज बुधवार को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed