फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman dies after falling while dancing at nephew's wedding ceremony

Mandi News: भांजे के शादी समारोह में नाचते वक्त गिरने से महिला की मौत

Sun, 21 Apr 2024 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Apr 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling while dancing at nephew's wedding ceremony
गोहर (मंडी)। कहते हैं कि मौत कभी बताकर नहीं आती है। इसी तरह का एक मामला गोहर उपमंडल में शादी समारोह के दौरान पेश आया। एक महिला की भांजे की शादी समारोह में डीजे पर नाचते वक्त अचानक गिर पड़ी, जिससे उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि नाचते वक्त उनकी हृदय गति रूक गई, जिससे मौत हो गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सायरी (मझवाड़) गांव निवासी करीब 60 वर्षीय मनसा देवी पत्नी चंद्रमणि शर्मा परिवार सहित अपने भांजे की शादी में गोहर उपमंडल के मरहोट गांव में आईं थीं। शुक्रवार को धाम का आयोजन किया गया था। इस दौरान डीजे आदि भी बज रहा था। सभी लोग डीजे पर नाचकर जश्न मना रहे थे। इसी जश्न के माहौल में मनसा देवी भी हिस्सा लेकर डीजे पर खूब डांस करने लगीं।
विज्ञापन

इस दौरान वह अचानक नीचे गिर पड़ीं। मनसा देवी को गिरता देख हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार तुरंत उन्हें मंडी के मांडव अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने शादी की हर रस्म को सलीके से निभाया और बारात में भी शामिल हुईं। मगर शादी के समापन समारोह के बाद यह दुखद घटना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed