{"_id":"572f71014f1c1bd9525ccf7a","slug":"without-toilet-no-connection-of-water-and-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण न करने वालों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण न करने वालों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन
मंडी
Updated Sun, 08 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन खंड विकास विभाग के सभागार में किया गया। शिविर में चयनित ग्राम पंचायत तरस्वाण, पाली, कथोग, सुधार, सिल्हबुधाणी, उरला, चुक्कू के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों, संबंधित पंचायत सचिवों और स्वच्छता दूतों ने भाग लिया।
विज्ञापन
शिविर में पीओ डीआरडीए संजीव धीमान ने स्वच्छता मिशन के बारे में जन प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। मिशन को कामयाब बनाने के लिए पंचायतें वार्ड स्तर पर प्रत्येक घर से ठोस और तरल कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर व्यापक प्रबंध करें। विकास खंड अधिकारी पधर केएस राणा ने कहा कि मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार ने शौचालय का निर्माण न करने वाले परिवारों के खिलाफ कार्रवाई करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय में पहुंच गई है। अधिसूचना के मुताबिक शौचालय का निर्माण न करने वालों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के आदेश हैं। विकास खंड अधिकारी ने कहा कि विभाग ने सभी पंचायत सचिवों को पंचायत स्तर पर डाटा एकत्रित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायत सचिवों को एक सप्ताह के भीतर शौचालय न बनाने वाले परिवारों की सूची विकास खंड विभाग को जारी करनी होगी। इस सूची को आगामी कार्रवाई के लिए उपमंडलाधिकारी नागरिक के कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक शौचालय विहीन परिवारों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वच्छता समिति से तिलक राज ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन