फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   without rain farmer in trouble

सूखे से हजारों किसानों की बढ़ीं मुशि्कलें, बिजाई रुकी

Fri, 18 Nov 2016 09:48 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 18 Nov 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
without rain farmer in trouble
किसान

गोहर (मंडी)। तीन माह से बारिश न होने के कारण उपमंडल गोहर में सूखे का संकट छा गया है। गंदम की बिजाई का समय निकल गया है। जिससे हजारों किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसान आसमान की ओर नजर लगाए हुए हैं। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो 15 नवंबर तक गंदम की बिजाई का अंतिम समय होता है। मगर वह भी अब सूखे के साथ साथ निकल गया है। पानी का जल स्तर भी नीचे चला गया है। जिससे लोग खेतों को सिंचाई करने से भी महरूम होगए हैं।

विज्ञापन


    घरों में किसानों ने गंदम का बीज बिजाई के लिए तैयार रखा है। मगर इंद्र देवता की ओर से अभी किसानों को बिजाई का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। किसानों ने अपने खेतों में मटर, टमाटर और अन्य नगदी फसलों को साफ कर दिया है। किसान अब गंदम और आलू की बिजाई को लेकर पूरी तैयारी में है। कृषि विभाग के गोहर स्थित विषयवाद विशेषज्ञ डा. खूबराम चौहान ने बताया कि गोहर ब्लॉक में 4 हजार हेक्टेयर भू भाग में हर वर्ष गंदम की बिजाई की जाती है।
विज्ञापन


    कृषि विभाग ने गोहर ब्लॉक के अंतर्गत अपने सभी 8 सेल सेंटरों में गंदम का 8 सौ क्विंटल बीज उपलब्ध करवा दिया है। 15 नवंबर तक गंदम की बिजाई का समय होता है तथा उचित समय से एक सप्ताह बाद भी किसान गंदम की बिजाई कर सकते हैं। मगर सवाल यह उठता है कि बिजाई के निर्धारित समय के बाद अगर बारिश नहीं होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

तो किसान बिजाई कैसे कर पाएंगे।

   कृषि विभाग गोहर ब्लाक के अंतर्गत चैलचौक, गोहर, बासा, तरौर, मौवीसेरी, बैला, स्यांज, छपराहण, चच्योट, नौण, शाला, तुना, धंगयारा, जहल, कांढी कमरूनाग, देवीदहड़, सकीबांई, किलिंग, झूंगी, ब्राहोकडी समेत आसपास की पंचायतों में किसान बिना बारिश के गंदम के लिए खेत तक तैयार नहीं कर पाए हैं। किसानों को इंतजार है तो बस बूंदाबांदी का। किसानों में चंद्रमणी ठाकुर, भोला राम, दीवान चंद, दीनानाथ, भीम सिंह, योगेश कुमार, परमा राम, भूप सिंह, परस राम, विजय कुमार, दुनी चंद, रमेश कुमार, प्रेम सिंह ठाकुर और गुलाब सिंह ने बताया कि उन्होंने गंदम के बीज की खरीद कर ली है तथा बारिश होने पर किसान गंदम की बिजाई करेंगे। बहरहाल मौसम का अगर यही रुख रहा तो किसान बड़ा देव कमरूनाग की शरण में जा सकते हैं। इस बार पूरा अक्तूबर माह बिना बारिश के ही गुजर गया। नवंबर में किसानों को बारिश की आस थी मगर आधा महीना बीत गया मगर बारिश नहीं हुई है। अब किसानों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। यहां सिंचाई के साधन पर्याप्त नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed