फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   wine shop transfer to another palace from bhanrehar in mandi

भंतरेहड़ गांव से हटाया जाएगा शराब ठेका

Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
wine shop transfer to another palace from bhanrehar in mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के भंतरेहड़ गांव से शराब का ठेका हटाया जाएगा। प्रशासन ने आबकारी विभाग को शराब ठेका अन्यत्र स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। हाल ही में खोले गए शराब के ठेके का ग्रामीणों ने विरोध जताया था। धरने प्रदर्शन किए गए। इसके बाद एसडीएम को भी ठेका हटाने के लिए ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि भंतरेहड़ गांव में शराब ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन और समस्या को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग सुंदरनगर के ईटीओ से मामले में जानकारी हासिल की। अब इसे भंतरेहड़ गांव से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। सोमवार तक शराब ठेका स्थानांतरित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों की समस्या का हल हो गया है। एक अप्रैल से शराब ठेका खोले जाने के बाद ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया था। शुक्रवार को इंटक मंडी के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर के नेतृत्व में गांव की दो दर्जन महिलाओं ने एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन दिया था। इसमें शराब ठेके को स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। एसडीएम राहुल चौहान ने त्वरित कार्रवाई कर शराब ठेके को सोमवार तक स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed