फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   wine not allowed

शादी समारोह वाले घर में लगाए शराबबंदी के पोस्टर

Tue, 07 Mar 2017 10:25 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 07 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
wine not allowed
शराबबंदी का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

थुनाग (मंडी)। प्रदेश में शराबबंदी लागू करने वाली प्रथम पंचायत लंबाथाच में पंचायत के निर्णय को धरातल में लागू किया जा रहा है। पंचायत के गांव पोस्टरों से अट गए हैं। हर जगह पंचायत के फैसले का प्रचार पोस्टरों के माध्यम से किया जा रहा है। शादी समारोह वाले घरों में पंचायत प्रतिनिधि व महिला मंडल के सदस्य दस्तक देकर शराबबंदी के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधि शादी समारोह वाले घरों में बाकायदा पोस्टर लगाकर शराब के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लंबाथाच पंचायत मे 23 जनवरी को शराबबंदी का फैसला लिया गया था। पंचायत के इस फैसले को धरातल पर लागू किया जा रहा है। सुनाह पंचायत के लेह गांव में सुंदर सिंह पुत्र नरगू राम के घर में हाल ही में शादी समारोह हुआ। यहां शादी से एक दिन पहले पंचायत प्रधान व लेह महिला मंडल के प्रधान तथा सदस्यों ने दूल्हे के घर पर पहुंच कर परिवार के साथ बैठक की। बैठक में शादी में शराब न परोसने को लेकर निर्णय हुआ। जिसका दूल्हे के परिवार ने पूर्ण समर्थन किया।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान चमन लाल ने कहा कि शराबबंदी को लेकर लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।  घर के मुखिया नरगू राम व दुल्हा सुंदर सिंह का कहना है कि उनके परिवार में बिना शराब के यह पहली शादी हुई है। शराबबंदी से उन्हें शराब परोसने के हजारों रुपये के खर्च से राहत मिली है। शराबबंदी के बाद किसी भी मेहमान ने शराब परोसने तक की बात नहीं कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed