{"_id":"67a656868d4f68849108de99","slug":"will-try-to-build-an-unbreakable-relationship-between-mandi-and-australia-abhishek-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147281-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी-आस्ट्रेलिया के बीच अटूट रिश्ता बनाने की करेंगे कोशिश : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-आस्ट्रेलिया के बीच अटूट रिश्ता बनाने की करेंगे कोशिश : अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में बतौर डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए मंडी शहर के युवा अभिषेक अवस्थी ने कहा कि वह छोटी काशी मंडी और आस्ट्रेलिया के बीच एक अटूट रिश्ता बनाने का प्रयास करेंगे। यह एक ऐसा रिश्ता होगा जो एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति, कला, खेल और अन्य गतिविधियों का आदान-प्रदान करता रहेगा। अभिषेक अवस्थी इन दिनों मंडी शहर स्थित अपने घर आए हुए हैं।
मंडी में पत्रकारवार्ता में अभिषेक अवस्थी ने कहा कि अस्थायी तौर पर कई प्रयास किए जा सकते हैं, लेकिन स्थायी तौर पर ऐसे प्रयास किए जाने की जरूरत है जो भविष्य में सदियों तक जारी रह सकें। हिमाचल की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, वाद्य यंत्र और यहां का पहनावा अपनी एक अलग पहचान को दर्शाता है। आस्ट्रेलिया में भी ऐसी बहुत सी खासियतें हैं। इसलिए इन सब बातों का भविष्य में आदान-प्रदान होता रहे, उसके लिए स्थायी प्रयास करने की कोशिश की जाएगी।
अवस्थी ने कहा कि मंडी शहर या हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए वह सुझाव दे सकते हैं और उन पर अमल करना यहां की सरकारों और नुमाइंदो का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने में सभी के योगदान की जरूरत है। यह सिर्फ सरकारों या नगर निकायों का ही कार्य नहीं है। उन्होंने मंडी शहर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों में लोगों को वाहनों से उतारने और चढ़ाने के लिए स्थान निर्धारित करने का सुझाव दिया। इस मौके पर अभिषेक के साथ उनके पिता सुरेंद्र पाल शर्मा, माता चंपा शर्मा, पत्नी अनीमा, भाई अच्छयुत्म अवस्थी, मंजू शर्मा, अमरजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद