फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will get relief from boat journey, bridge will be ready soon in Kothi port

Mandi News: बिजली तार की मरम्मत करते करंट लगने से युवक की मौत, दो झुलसे

Thu, 19 Sep 2024 07:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from boat journey, bridge will be ready soon in Kothi port
कटौला के धारा बागला गांव में करंट लगने से मृतक के पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी में पहु्
कटौला (मंडी)। क्षेत्र के धारा बागला गांव में बिजली के क्षतिग्रस्त एचटी तार की मरम्मत के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से ठेकेदार समेत तीन लोग झुलस गए। इनमें से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ठेकेदार और एक अन्य को मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कटौला क्षेत्र की सेगली पंचायत के धारा बागला गांव में बिजली की क्षतिग्रस्त मेन लाइन की ठेकेदार और मजदूर मरम्मत कर रहे थे। ठेकेदार फर्ज अली के अलावा बागी गांव निवासी उदय राम, राकेश और छपू राम भी मरम्मत कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और तीन लोग इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से 32 वर्षीय उदय राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राकेश और फर्जअली के हाथ झुलसे हैं, जबकि छपू राम सुरक्षित बच गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण तलवे राम, छपू राम और अन्य ने इस घटना के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले लाइन में करंट नहीं था। मगर बीच में अचानक ही करंट आ गया है, जिसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए हैं। पंचायत प्रधान विमला ने कहा कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घर में दो बेटे, पत्नी और बूढ़े पिता है। मृतक का एक बेटा आठवीं और दूसरा छठी कक्ष में पढ़ रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड और प्रशासन से मांग की है पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड मंडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। टीम मामले में सभी तथ्य जुटाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद की बात कही है। वहीं, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर तथ्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed