फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will cooperate with the state government for effective implementation of schemes: Kangana

योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार का करेंगे सहयोग : कंगना

Fri, 11 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will cooperate with the state government for effective implementation of schemes: Kangana
मंडी में आयोजित दिशा बैठक में अ​धिकारियों से योजनाओं को लेकर चर्चा करती सांसद कंगना रणौत। संवाद
मंडी। सांसद कंगना रणौत ने कहा कि वह केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं के शीघ्र और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार को हर सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने शुक्रवार को केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित डीआरडीए हॉल में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से निर्माणाधीन किरतपुर से मनाली और मंडी से पठानकोट फोरलेन सड़क तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया कोटली टूलेन सड़क की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बिजनी से नारला और मंडी से कोटली एनएच को डेथ हाईवे बताया। कहा कि हालात यह हैं कि सीट से एक से डेढ़ फुट तक यात्री उछलते हैं। ऐसे में किसी की मौत भी हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से इन्हें तय समय पर पूरा करने और इनके निर्माण के दौरान लोगों को आ रही कठिनाइयों को दूर करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन और सीआरएफ के तहत निर्माणाधीन सड़कों-पुलों के निर्माण में हुई प्रगति की समीक्षा की और इन्हें भी तय समय में पूरा करने को कहा। उन्होंने गांवों और शहरों में कूड़े का सही निपटारा करने के निर्देश दिए। कहा कि विभाग जागरूकता अभियान चलाए और लोगों को साथ जोड़े। उन्होंने बैठक में उठाए गए मुद्दों के समाधान की सूचना उन्हें समय पर उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही बैठक में विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों का समय पर समाधान करने और योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में खेल गतिविधियां बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल विभाग को विस्तृत रिपोर्ट बनाने को भी कहा। बैठक में केंद्रीय योजनाओं सहित सांसद स्थानीय विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की।

बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक द्रंग पूर्ण सिंह ठाकुर, विधायक करसोग दीप राज, सरकाघाट दिलीप ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों से सांसद को अवगत करवाया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, महापौर नगर निगम मंडी वीरेंद्र कुमार भट्ट, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एडीसी रोहित राठौर, एएसपी सागर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed