फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Why no action was taken on the complaint on CM Helpline: Baldev

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई : बलदेव

Sun, 04 Jan 2026 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Why no action was taken on the complaint on CM Helpline: Baldev
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि धर्मशाला काॅलेज की छात्रा के साथ घटित अभद्र घटना से देवभूमि हिमाचल की गरिमा को भारी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इससे यह सिद्ध होता है कि प्रशासन की ओर से आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने मांग की कि कॉलेज की सहयोगी छात्राओं और प्रोफेसर पर लगे प्रताड़ना के आरोपों की उच्च स्तरीय तथा निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को सख्ती से रोके। उन्होंने दिवंगत छात्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए छात्रा के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed